Categories: इंडिया

कोरोना वायरस का कहर जारी, PM मोदी ने होली मिलन कार्यक्रम में न शामिल होने का किया फैसला

दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। भारत में भी इस वायरस ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों से एहतियात बरतने और पैनिक न होने की गुजारिश के साथ होली के त्योहार पर बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने एक ट्वीट के जरिए जानकारी दी है कि वो होली में होने वाले किसी भी सामूहिक समारोह में शामिल नहीं होंगे। मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा कि दुनिया भर के विशेषज्ञों ने कोविड-19 कोरोना वायरस के प्रसार से बचने के लिए सामूहिक समारोहों को कम करने की सलाह दी है। इसलिए, इस साल मैंने किसी भी होली मिलन कार्यक्रम में भाग नहीं लेने का फैसला किया है।

बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कोरोना वायरस के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि देश में कोरोना वायरस से ग्रसित अभी तक कुल 28 मामले भारत में पाए गए हैं। 28 मामलों में से 3 मामले केरल के थे जो अब ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक इन जो 25 लोग अभी भारत में कोरोना वायरस से ग्रसित हैं उनमें 16 विदेशी और 9 भारतीय हैं।

स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बताया कि आगरा के एक परिवार में 6 लोग कोरोना वायरस से ग्रसित पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इटली से आया व्यक्ति 66 लोगों के संपर्क में आया था और उसके परिवार के 6 लोग कोरोना वायरस के टेस्ट में पॉजीटिव मिले हैं। बता दें कि इटली से भारत आए 15 टूरिस्टों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।

Samachar First

Recent Posts

प्राकृतिक आपदा प्रबन्धन पर पांच दिवसीय कार्यशाला आरम्भ

हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) द्वारा राज्य, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान के…

3 hours ago

एसीएस तथा एडीजीपी ने जिला प्रशासन के साथ की बैठक

धर्मशाला: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के धर्मशाला प्रवास को लेकर सुरक्षा तथा अन्य तैयारियों की समीक्षा…

3 hours ago

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शुरू किया पत्रक वितरण अभियान

प्रदेश में लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए भारतीय जनता युवा…

3 hours ago

चुनाव आयोग का कांग्रेस के साथ सौतेला व्यवहार: जगत सिंह नेगी

हिमाचल प्रदेश के बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने चुनाव आयोग पर कांग्रेस…

3 hours ago

पंडित संतराम की विरासत को सुधीर ने कलंकित किया : कांग्रेस

धर्मशाला से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजयइंद्र कर्ण और पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने कहा…

5 hours ago

कांग्रेस 3 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को एनाउंस करने के लिए दुविधा में

हिमाचल में 6 सीटों पर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर…

6 hours ago