Follow Us:

झारखंड चुनावों की मतगणना जारी

समाचार फर्स्ट डेस्क |

झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के लिए मतों की गणना आज हो रही है। सुबह 8 बजे से मतों की गणना होनी शुरु हो गई है। झारखंड में पांच चरणों में मतदान 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक हुआ था। 24 जिला मुख्यालयों में गिनती जारी है। निर्वाचन आयोग ने सभी जिला मुख्यालयों में इस बाबत इंतजाम कर लिए हैं। पहला परिणाम सोमवार दोपहर 1 बजे आने की उम्मीद है। कांग्रेस 38 सीटों पर आगे चली हुई है और भाजपा 31 सीटों पर आगे चली हुई है।