इंडिया

मुंबई में शुरू हुई देश की पहली वाटर टैक्सी सर्विस

मुबई में देश की पहली वाटर टैस्सी सेवा शुरू हो गई है। वीरवार को महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकने ने मुंबई और नवी मुंबई के बीच इस वाटर सैक्सी सर्विस का उद्घाटन किया। इस वाटर टैक्सी सर्विस के संचालन से दोनों शहरों के बीच की दूरी और समय करीब 75 फीसदी कम हो जाएगा। यानि अब घंटों का सफर मिनटों में तय होगा।  8.37 करोड़ रुपये की लागत से शुरू हुई वॉटर टैक्सी परियोजना के तहत वर्तमान समय में ये तीन रूट पर चलेगी।

इसके लिए राज्य सरकार और केंद्र ने खर्च का आधा-आधा हिस्सा साझा किया है। इन तीन मार्गों में बेलापुर से फेरी घाट और डोमेस्टिक क्रूज टर्मिनल, बेलापुर से एलीफेंटा गुफाएं और बेलापुर से जेएनपीटी तक का सफर शामिल है। शुरू में इन मार्गों पर 10 से 30 यात्रियों की क्षमता वाली सात स्पीडबोट और लगभग 50 से 60 की यात्री क्षमता वाला एक कटमरैन चलेगा।

वहीं, अगर किराए की बात करें तो एक यात्री का किराया स्पीड बोट के लिए 820 रुपये से लेकर 1,200 और कटमरैन के लिए 290 रुपये होगा।

Samachar First

Recent Posts

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कल , सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  चंडीगढ़: हरियाणा में कल शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके…

1 hour ago

‘इमरजेंसी’ में होंगे बदलाव, सह-निर्माता ने हाई कोर्ट में जताई सहमती

  मुंबई: कंगना रणौत अभिनीत फिल्म ‘इमरजेंसी’ के सह-निर्माता ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज’ ने शुक्रवार को…

2 hours ago

नड्डा का हमला, सुक्खू की सफाई: ‘टॉयलेट टैक्स’ पर घमासान

  Shimla: हिमाचल प्रदेश  में उठे 'टॉयलेट टैक्स' विवाद ने राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर…

2 hours ago

ठानपुरी के पास बाइक-बस की टक्‍कर, तीन की मौत

Kangra: हिमाचल के कांगड़ा में गुरुवार देर रात हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की…

7 hours ago

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

9 hours ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

9 hours ago