Categories: इंडिया

राधे मां की मुश्किलें बढ़ीं, घरेलू हिंसा केस से नाम हटाने की अर्जी नामंजूर

विवादित धर्मगुरु और खुद को देवी का अवतार कहने वाली राधे मां कोर्ट के लपेटे में आ गई है। बोरीवाली कोर्ट में घरेलू हिंसा और एक अन्य मामले से अपना नाम हटाने के लिए इस विविदित धर्मगुरु ने अर्जी दी थी। लेकिन, कोर्ट ने उसकी यह अर्जी नामंजूर कर दी है।

गौरतलब है कि वर्ष 2015 में एक 32 वर्षीय महिला ने अपने ससुराल के लोगों और राधे मां के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था। उसने आरोप लगाया था कि राधे मां ने उसके ससुराल वालों को उसे परेशान करने के लिए उकसाया था। इस मामले में बाद में पुलिस ने राधे मां से पूछताछ भी की थी। इसी मामले को लेकर राधे मां ने अदालत से गुहार लगाई थी कि उसका नाम इस केस से हटा दिया जाए।

राधे मां पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए उकसाने का आरोप

दहेज प्रताड़ना के आरोप में फंसी राधे मां के खिलाफ एक शख्स ने गंभीर आरोप लगाया है। बीएचपी के पूर्व सदस्य सुरेंद्र मित्तल ने आरोप लगाया है कि राधे मां उन्हें शारीरिक संबंध बनाने के लिए उकसाती थी और ऐसा नहीं करने पर अपशब्द बोलती थी।

यह भी आरोप है कि वह मित्तल को कई तरीके से उत्तेजित करती थी और कई बार राधे मां ने आई लव यू बोला था, लेकिन जब वह बातों में नहीं आया तो भद्दी गालियां दीं। सुरेंद्र के वकील ने राधे मां को कानूनी नोटिस भी भेजा था। अब वह उसके खिलाफ अदालत की अवमानना का केस दायर कर रहे हैं। इससे पहले एक्ट्रेस डॉली बिंद्रा ने भी राधे मां पर अश्लील हरकतें करने और धमकी देने का आरोप लगाया था, इस मामले में पुलिस थाने में केस भी दर्ज कराया था।

Samachar First

Recent Posts

किसी पौंग बांध विस्थापित को भूमिहीन नहीं रहने देंगे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के लुदरेट, नंदपुर भटोली,…

20 hours ago

होशियार जी, विधायक ही बनना था, तो इस्तीफ़ा क्यों: CM

देहरा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के नलेटी में एक चुनावी…

20 hours ago

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आधुनिक तकनीक और नवाचार अपनाने का किया आह्वान

राज्यपाल व जेपी सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल ने जिला सोलन के…

20 hours ago

बिके हुए आशीष शर्मा बहरूपिया, लोगों का स्वाभिमान भाजपा को बेचा: CM

हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार शाम हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार…

20 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा में हिमकेयर में बच्चों के लिए आईसीयू सेवाएं निःशुल्क

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हिमकेयर में अब हर सुविधा उपलब्ध है, जिसका लाभ हर वर्ग…

20 hours ago

सीएम 28000 नौकरियां देने की बात कहकर प्रदेश की जनता को सफेद झूठ परोस रहे हैं : बिंदल

धर्मशाला: देहरा विधान सभा क्षेत्र के उपचुनाव में नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा…

2 days ago