Follow Us:

दिल्ली में पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध, CM केजरीवाल ने व्यापारियों से की अपील

डेस्क |

दिल्ली में पटाखों के भंडारण, पटाखे बेचने और इस्तेमाल करने पर इस बार भी प्रतिबंध लगाया गया है। वायु प्रदूषण को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर जानकारी दी है।

केजरीवाल ने लिखा है- ‘पिछले 3 साल से दीवाली के समय दिल्ली के प्रदूषण की खतरनाक स्तिथि को देखते हुए पिछले साल की तरह इस बार भी हर प्रकार के पटाखों के भंडारण, बिक्री एवं उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जा रहा है। जिससे लोगों की जिंदगी बचाई जा सके। पिछले साल देर से पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया जिससे व्यापारियों का नुकसान हुआ था। सभी व्यापारियों से अपील है कि इस बार पूर्ण प्रतिबंध को देखते हुए किसी भी तरह का भंडारण न करें।’

इससे पहले मुख्यमंत्री केजरीवाल ने पराली जलाने और प्रदूषण को लेकर कुछ दिन पहले ही प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी। उन्होंने पराली जलाने के बजाये बायो डिकम्पोजर के इस्तेमाल पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब अक्टूबर-नवम्बर आने वाला है। आस-पास के राज्यों में पराली जलाने से आने वाला धुआं भी यहां प्रदूषण का बड़ा कारण रहता है। इसके चलते इस बार पहले से ही प्रतिबंद लगाया गया है।