Categories: इंडिया

विराट-अनुष्का की मुश्किलें बढ़ी, इस शख्स ने भेज दिया कानूनी नोटिस!

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा कूड़े वाले वीडियो मामले में मुश्किल में घिरते नज़र आ रहे हैं, कूड़े फेंकने वाले शख्स अरहान सिंह ने इस जोड़े को कानूनी नोटिस भेज अदालत का दरवाज़ा खटखटाया है। अरहान वही शख्स है जिसे अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने सड़क पर कूड़ा फेंकने के लिए फटकार लगाई थी। अब अरहान ने इस जोड़ी को कानूनी नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।

कुछ समय पहले, विराट कोहली ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उनकी पत्नी अनुष्का ने लक्जरी कार से सवार अरहान को मुंबई की सड़कों पर कचरा फेंकने के लिए लताड़ा था।

पोस्ट किया गया वीडियो..

इस पूरे मामले के बाद अरहान ने अपने फेसबुक अकांउट पर स्पष्टीकरण देते हुए अनुष्का शर्मा को 'क्रेजी रोडसाइड पर्सन' कहा था। उन्होंने यह भी कहा था कि ' मैनें कचरा गलती से अपनी लक्जरी कार की खिड़की से बाहर फेंक दिया था, लेकिन जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल अनुष्का ने किया वह कूड़े से कम नहीं था। अरहान ने विराट कोहली की सोच पर भी सवाल उठाया था जिसने वीडियो शूट किया और इसे वायरल बना दिया।

यह मामला यहीं नहीं रुकता और कुछ ही समय बाद अरहान की मां गीतांजली एलिजाबेथ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दोनों सेलिब्रिटी को खरी खोटी सुनाते हुए कहा ' अनुष्का और विराट कोहली ने जो मेरे बेटे के साथ किया वह शर्मनाक है। सफाई के नाम पर दोनों ने अपनी पब्लिसिटी बढ़ाने के लिए मेरे बेटे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।'

Samachar First

Recent Posts

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी, आईजएमसी में हुआ उपचार

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…

6 hours ago

पालमपुर कृषि विवि की 112 हेक्टेयर भूमि को पर्यटन विभाग के नाम पर हस्तांतरित करने पर हाईकोर्ट की रोक

शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…

6 hours ago

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

8 hours ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

9 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

10 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

11 hours ago