Follow Us:

JK: CRPF जवानों पर ग्रेनेड से हमला, 2 जवान और 2 नागरिक घायल

समाचार फर्स्ट डेस्क |

जम्मू और कश्मीर  के श्रीनगर के लाल चौक में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के सैनिकों पर ग्रेनेड से हमला किया गया। इस हमले में 2 सीआरपीएफ कर्मी और 2 नागरिक मामूली रूप से घायल हुए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। जानकारी के अनुसार ग्रेनेड फेंकने वाले घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए हैं। सुरक्षा बलों ने उन्हें ढूंढने के लिए सर्च अभियान चलाया है।

इस हमले के बारे में बताते हुए सीआरपीएफ आईजी आरएस साही ने कहा कि रविवार के दिन बाजार में भीड़ को देख ये ग्रेनेड हमला किया गया है। जिससे की स्थानीय लोगों के बीच डर का माहौल पैदा किया जाए और सामान्य स्थिति वापस न आ सके।