Categories: इंडिया

आंध्रप्रदेश के तट से टकराया फेथई तूफान, 14 हजार हेक्टेयर इलाके में फसल बर्बाद

बंगाल की खाड़ी में उठा फेथई तूफान सोमवार दोपहर आंध्रप्रदेश में पूर्वी गोदावरी जिले के तट से टकराया। अधिकारियों के मुताबिक, इसके असर से तटीय जिलों में भारी बारिश हो रही है। हवाओं की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटा थी। विजयवाड़ा में भूस्खलन में एक युवक की जान गई। आंध्र के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि 14 हजार हेक्टेयर इलाके में फसल बर्बाद हो गई है। करीब 26 हजार मीट्रिक टन उपज भी खराब हुई है। आंध्र और तमिलनाडु के तटीय इलाकों में दो दिन तक भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

सरकार ने एहतियातन आंध्र प्रदेश में 22 ट्रेनें रद्द कीं। हवाई सेवाओं पर भी असर पड़ा। विशाखापट्टनम एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही रोकी गई। यहां आने वाली सभी फ्लाइट हैदराबाद डायवर्ट की गईं। मौसम विभाग ने बताया रविवार को फेथई की रफ्तार 45-55 किमी प्रति घंटा थी, लेकिन सोमवार को इसने रफ्तार पकड़ी और तेजी से आगे बढ़ा। तूफान के असर से पश्चिम बंगाल, झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी बारिश का अनुमान है।

एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की तैनात

आंध्रप्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निदेशक पी. वेंकटेश ने बताया कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की दो-दो टीमें गुंटूर, कृष्णा पश्चिमी गोदावरी, पूर्वी गोदावरी और विशाखापट्टनम में तैनात की गई हैं। समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं, मछुआरों को समंदर में न जाने की चेतावनी दी गई है।

Samachar First

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

10 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

11 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

11 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

12 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

13 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

14 hours ago