Categories: इंडिया

घातक बनता जा रहा है चक्रवाती तूफान ‘फेनी’, अगले 6 घंटे अहम

मौसम विभागने चक्रवाती तूफान फेनी को लेकर एक बार फिर चेतावनी जारी की है। विभाग की तरफ से कहा गया है कि ये तूफान अगले 6 घंटे में भीषण रूप ले सकता है। यही नहीं आगामी 24 घंटों को लेकर भी भविष्यवाणी की गई है और बताया गया है। आशंका जताई जा रही है कि बुधवार 1 मई की शाम तक यह उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और इसके बाद धीरे-धीरे उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा।

चक्रवात के गंभीर होने से केरल के दूर-दराज के इलाकों में 29 और 30 अप्रैल को तेज बारिश हो सकती है। इसके असर से तमिलनाडु के उत्तरी भागों में हल्की बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश के उत्तरी तटवर्ती इलाकों और ओडिशा के दक्षिण तटवर्ती क्षेत्रों में कुछ जगहों पर दो मई को हल्की से कुछ तेज बारिश हो सकती है।

तीन मई के बाद से ओडिशा में बारिश कुछ तेज हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों पर 30 अप्रैल की सुबह से हवा की रफ्तार 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने और फिर 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। 28 अप्रैल की शाम से केरल तट के पास हवा की 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पहुंचने और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है।

मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह

29 अप्रैल से एक मई के बीच पुडुचेरी, तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश में तट पर और उसके पास समुद्र में स्थिति बेहद खतरनाक हो सकती है। मौसम विभाग ने श्रीलंका, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी के मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह भी दी है।

उत्तर-पश्चिम में बदल सकता है मौसम

फेनी की धीरे-धीरे 30 अप्रैल तक उत्तर-पश्चिम और उसके बाद उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने की संभावना है। इससे उत्तर पश्चिम में मौसम बदल सकता है। प्रशासन ने विशाखापट्टनम, मछलीपट्टनम, कृष्णपट्टनम और निजामपट्टनम बंदरगाहों को लेकर चेतावनी जारी की है।

Samachar First

Recent Posts

चीन के ड्रोन बार-बार भारत में घुस रहे हैं, किन्नौर के विधायक का दावा

Indo-China border security concerns: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में इंडो-चाइना बॉर्डर पर चीन…

12 hours ago

Kangra News: राज्यपाल ने किया वजीर राम सिंह पठानिया की प्रतिमा का अनावरण, वीरगति प्राप्त नायक को दी श्रद्धांजलि

Wazir Ram Singh Pathania: कांगड़ा जिले के नूरपुर उपमंडल में शनिवार को राज्यपाल ने…

13 hours ago

Himachal: हिमाचल में शिक्षा मॉडल की पुनर्स्थापना की तैयारी: रोहित ठाकुर

रैत में अंडर-19 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन: शिक्षा मंत्री ने विजेताओं को किया…

13 hours ago

IGMC कैंसर सेंटर उद्घाटन पर सुक्‍खू-जयराम में सियासी तकरार

Political Tension Escalates:  हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला…

13 hours ago

IGMC में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का उद्घाटन,  दो माह में लगेगी PET स्कैन मशीन

Shimla:  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज IGMC शिमला में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का…

13 hours ago

द हंस फाऊंडेशन एमएमयू 2 बंजार द्वारा सामान्य चिकित्सा शिविर का अयोजन

एमएमयू इकाई 2 बंजार के द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनौन में किशोरियों को सामाजिक…

17 hours ago