Follow Us:

दिल्ली: मोती नगर में सिलेंडर फटने से आधा दर्जन घायल, दो की हालत गंभीर

|

दिल्ली के मोती नगर इंडस्ट्रियल इलाके में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है। बुधवार को हुए इस हादसे में करीब आधा दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं।

घायलों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में एक मां और उसकी बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ जब ये लोग बड़े सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में गैस भर रहे थे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।