इंडिया

रशिया-यूक्रेन टकराव पर धर्मगुरु दलाई लामा ने जताया दुख, दिया ये संदेश

तिब्बतियों के धर्मगुरु दलाई लामा ने रूस और यूक्रेन में चल रहा वॉर पर दुख जताया है। दलाई लामा ने कहा यूक्रेन में टकराव से उन्हें व्यक्तिगत तौर पर आत्यधिक दुख हुआ है। कोई भी युद्ध सही नहीं, हिंसा सही नहीं, अहिंसा का मार्ग ही श्रेष्ठ है। बातचीत और संवाद को जरिया बनाकर समस्या का समाधान करना चाहिए। यूक्रेन में हो रहे टकराव से आत्यधिक दुख हुआ है।

उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर जारी बयान में कहा कि दो देशों का युद्ध इतना अधिक हो गया है कि इस हिंसक संघर्ष का विश्व भर में प्रभाव पड़ रहा है। इसलिए बातचीत और संवाद जरूरी है। अब युद्ध की धारणा पुरानी हो चुकी है, अहिंसा ही एकमात्र उपाय है। हमें अन्य मनुष्यों को भाई-बहन मानकर मानवता की एकता की भावना विकसित करने की आवश्यकता है। इस तरह से हम एक शांतिपूर्ण विश्व का निर्माण कर सकेंगे।

धर्मगुरू ने कहा कि समस्याओं और असहमतियों का समाधान संवाद के माध्यम से किया जाता है। सच्ची शांति आपसी समझ और एक दूसरे के हित की भावना से आती है। एक दूसरे के प्रति करुणा जरूरी है। विश्व शांति के लिए करुणापूर्ण व शांतिपूर्ण व्यवहार जरूरी है। युद्ध किसी के हित में नहीं होता, इसलिए संवाद ही सही है। हमें उम्मीद नहीं खोनी चाहिए। 20वीं सदी युद्ध और रक्तपात की सदी थी। 21वीं सदी संवाद की सदी होनी चाहिए। मैं प्रार्थना करता हूं कि यूक्रेन में शीघ्र शांति स्थापित हो।

Samachar First

Recent Posts

होशियार सिंह से देहरा के अपमान का बदला लेगी जनता : मुख्यमंत्री

देहरा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और…

21 mins ago

हिमाचल के खिलाड़ियों की प्रोत्साहन राशि में की बढ़ोत्तरी: गोमा

धर्मशाला : हिमाचल के खिलाड़ियों को पंजाब तथा हरियाणा की तर्ज पर प्रोत्साहन राशि प्रदान…

27 mins ago

किसी पौंग बांध विस्थापित को भूमिहीन नहीं रहने देंगे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के लुदरेट, नंदपुर भटोली,…

22 hours ago

होशियार जी, विधायक ही बनना था, तो इस्तीफ़ा क्यों: CM

देहरा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के नलेटी में एक चुनावी…

22 hours ago

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आधुनिक तकनीक और नवाचार अपनाने का किया आह्वान

राज्यपाल व जेपी सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल ने जिला सोलन के…

22 hours ago

बिके हुए आशीष शर्मा बहरूपिया, लोगों का स्वाभिमान भाजपा को बेचा: CM

हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार शाम हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार…

22 hours ago