हिमाचल

एशियाई खेलों में कांस्य पदक लेकर लौटे वरुण वालिया का मंडी में जोरदार स्वागत

मंडी: स्वात फ्रेंच बॉक्सिंग चैंपियनशिप में वरुण वालिया ने कांस्य पदक जीत कर  इतिहास रच दिया है. जिला मंडी पहुंचने पर जिला मंडी स्वात संघ के अध्यक्ष नरेंद्र वालिया ने पहाड़ी टोपी पहनाकर वरुण को सम्मानित किया और सभी सदस्यों द्वारा फूल माला पहनाकर हार्दिक स्वागत किया और बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी।
हिमाचल प्रदेश स्वात संघ की महासचिव संतोषी शर्मा ने बताया कि इंडोनेशिया में 24 से 29 जून तक चल रहे 5वें ऐशियन सवात् (फ्रेंचबॉक्सिंग) चैम्पियनशिप में भारतीय टीम में शामिल हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी से वरुण वालिया ने कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया.
वरुण वालिया जूनियर बालक वर्ग-42 किग्रा में इरानी बॉक्सर से सेमीफाइनल राउंड में पराजित हुआ। भारतीय टीम में 8 खिलाड़ियों ने भाग लिया था जिसमें की 8 खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण पदक दो रजत पदक और चार कांस्य पदक अर्जित किए
इस प्रतियोगिता में एशियाई देश के भारत, नेपाल, श्रीलंका, बंगलादेश, आफगानिस्तान, ईरान, जापान, चाइना, उजबेकिस्तान, इंडोनेशियन समेत 16 देशों ने भाग लिया वरुण वालिया को राज्य स्वात संघ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष और सभी सदस्यों ने बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी।
Kritika

Recent Posts

अहंकार में होशियार की बुद्धि हुई भ्रष्ट, अब देहरा का भाग्योदय निश्चित : सीएम

देहरा: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अनेक…

3 hours ago

ब्यास नदी के जल स्तर की हो रही नियमित मॉनिटरिंग: डीसी

धर्मशाला, 05 जुलाई: उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि भारी बारिश के चलते ब्यास नदी…

4 hours ago

शिक्षा विभाग में खाली पदों को जल्द भरने के साथ कम संख्या वाले स्कूल होंगे मर्ज: रोहित ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में कम संख्या वाले स्कूलों को शिक्षा विभाग मर्ज करने जा रहा है।…

4 hours ago

लुहरी डैम प्रभावितों के प्रतिनिधिमंडल ने की उपायुक्त शिमला से मुलाकात

शिमला: लुहरी जल विद्युत परियोजना प्रभावितों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को उपायुक्त शिमला कार्यलय पहुंचा.…

4 hours ago

शिमला पुलिस ने 15 महीने में किये 1000 ड्रग पैडलर गिरफ्तार

नशे के कारोबारियों की खैर नहीं है, क्योंकि शिमला पुलिस एक के बाद एक नशे…

4 hours ago

सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार अब पूरी तरह से दादागिरी पर आ गई है: बिंदल

शिमला: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी…

4 hours ago