Follow Us:

महाराष्ट्र: बारिश से रत्नागिरी में टूटा डैम , 2 लोगों की मौत 22 लापता

समाचार फर्स्ट डेस्क |

महाराष्ट्र के रत्नागिरी में स्थित तवरे डैम के टूट गया है। इससे डैम के नीचे बसे 7 गांवों में बाढ़ आ गई है। इस घटना में 22 लोग लापता बताए जा रहे हैं, जबकि 2 लोगों का शव रेस्क्यू टीम ने बरामद कर लिया है। डैम के नजदीक बने 12 घर पूरी तरह से बह गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने राहत ऑपरेशन शुरू किया है। घटनास्थल पर एनडीआरएफ की टीम भी पहुंच चुकी है। लगातार बारिश की वजह से डैम का जलस्तर बढ़ गया था।

बता दें कि महाराष्ट्र में रविवार से मॉनसून की जोरदार बरसात हो रही है। रिपोर्ट के मुताबिक डैम से पानी निकलने की वजह से डैम के पास बने 12 घर पूरी तरह से बह गए। इन्हीं घरों में रहने वाले लोगों के गायब होने का अंदेशा है।

राहत एजेंसियों का कहना है कि डैम के पानी में बहे लोगों के निचले इलाकों में मिलने की आशंका है। लेकिन उन्हें हुए नुकसान के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। जिला प्रशासन, पुलिस और कुछ स्वयंसेवी संस्थाओं ने राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया है। मुंबई में आज भी भारी बारिश की आशंका।