Categories: इंडिया

तालाब में नहाने गए 2 बच्चों की डूबने से मौत, आपस में थे चचेरे भाई- बहन

राजस्थान के करौली के नादौती थाना क्षेत्र में गांव में तालाब पर नहाने गए 2 बच्चों की गहरे पानी मे डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस, परिजन और ग्रामीणों ने दोनों के शव को तालाब से बाहर निकाला और अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि मृतक आपस में चचेरे भाई- बहन हैं।

जानकारी के अनुसार कस्बा शहर निवासी 12 साल की लड़की पायल बैरवा और 8 साल का लड़का मोहित बैरवा शनिवार को परिजनों के साथ खेतों में फसल कटाई के लिए गए थे। कुछ देर बाद दोनों पास में मौजूद तालाब पर नहाने के लिए चले गए। बताया जा रहा है कि गहरे पानी में डूबने के कारण दोनों की मौत हो गई।

बच्चों के वापस नहीं लौटने के बाद परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन दोनों बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला। रविवार सुबह जब ग्रामीण तालाब के पास पहुंचे तो तालाब में दोनों के शव तैरते दिखाई दिए। सूचना पर बच्चों के परिजन और ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई और पुलिस को भी सूचना देकर बुलवाया।

पुलिस ने ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से दोनों बच्चों के शव को बाहर निकाला और उनकी शिनाख्त की गई। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। बताया जाता है कि दोनों बच्चों के पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

Samachar First

Recent Posts

Himachal: हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को सब्सिडी अब सीधे बैंक खाते में मिलेगी

Himachal power subsidy:  हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को अब बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी…

46 mins ago

Mandi News: नवरात्रों में माता बगलामुखी मंदिर में भक्तों का उमड़ा सैलाब, भक्तों की मनोकामनाएं हो रही हैं पूर्ण

Baglamukhi Temple  : सदर विधानसभा क्षेत्र के तुंगल में स्थित प्रसिद्ध देवी माता बगलामुखी मंदिर…

1 hour ago

Pakistan News: शादी की मनाही पर लड़की ने परिवार को दिया जहर, 13 की मौत

Pakistan family poisoned murder : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक दिल दहला देने वाली…

1 hour ago

मुख्यमंत्री सुक्खू ने अचानक किया IGMC शिमला का निरीक्षण, मरीजों से लिया फीडबैक

CM Sukhu visits IGMC Shimla:  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार सुबह 7:00…

2 hours ago

नवाचार को बढ़ावा दे रहा एटीसी शाहपुर

नवीन तकनीक और प्रौद्योगिकी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम Kangra:  उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र…

19 hours ago

हिमाचल में कांस्टेबल भर्ती: निगेटिव मार्किंग के साथ फिजिकल और लिखित परीक्षा में कड़ी शर्तें, विस्‍तार से जानें

Himachal:  हिमाचल प्रदेश में होने जा रही विशेष पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में…

20 hours ago