Follow Us:

भारत-चीन तनाव के बीच रूस दौरे पर रवाना हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

समाचार फर्स्ट डेस्क |

भारत और चीन के तनाव के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज रूस के दौरे पर रवाना हुए हैं। वहीं, रक्षा मंत्री तीन दिवसीय दौरे के लिए रूस गए हैं। इस दौरान राजनाथ सिंह शंघाई सहयोग संगठन की अहम बैठक में शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक, राजनाथ सिंह अपने चीनी समकक्ष से मुलाकात नहीं करेंगे। भारत-चीन के बीच हालिया तनाव के बीच इस अहम बैठक के दौरान दोनों देश पहली बार एक मंच पर आमने-सामने होंगे।

इस संगठन में भारत और रूस के अलावा चीन भी सदस्य है। राजनाथ सिंह चार सितंबर को बैठक में शामिल होने के बाद पांच सितंबर को भारत वापस लौटेंगे। रक्षा मंत्री पांच सितंबर की शाम को मास्को से दिल्ली वापस लौटेंगे। भारत और चीन के बीच लद्दाख में ताजा झड़प की खबरों के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की इस अहम बैठक में शामिल होने कई मायनों में महत्वपूर्ण है।