Follow Us:

अज्ञात कारणों से टला रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का लेह दौरा

समाचार फर्स्ट डेस्क |

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का शुक्रवार को लेह दौरा अज्ञात कारणों से टल गया है। एएनआई न्यूज एजेंसी ने ट्विट कर इस बात की जानकारी दी। सिंह पूर्वी लद्दाख में चीन से बने तनाव की स्थिति पर सुरक्षा हालातों की समीक्षा करने वाले थे। रक्षा मंत्रालय का कहना है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लेह दौरे की जल्द नई तारीख का ऐलान किया जाएगा। चीन के खिलाफ बॉर्डर पर तैनात बल को मजबूत करने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत-चीन तनाव के ग्राउंड जीरो तक जाने वाले थे।

साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लद्दाख में तैनात जवानों से भी मिलते और गलवान के वीरों से मिलने लेह के अस्पताल जाकर उनका हौसला बढ़ाने वाले थे। फिलहाल पूरे दौरे को टाल दिया गया है। राजनाथ सिंह के साथ सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे भी लेह जाने वाले थे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सीधे सेना की 14वी कोर ('फायर एंड फ्यूरी') के मुख्यालय पहुंचने वाले थे। गौरतलब हो कि चीन सीमा पर अभी भी माहौल तनावपूर्ण है।