Follow Us:

दिल्ली विधानसभा चुनाव: 27 साल बाद दिल्ली में BJP सरकार संभव:EC के आंकड़ों में 70 सीटों में 40 पर आगे

Delhi Assembly Election 2025 Results: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) 42 सीटों पर आगे है, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) 28 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस केवल 1 सीट पर आगे चल रही है।

मुख्य प्रत्याशियों की स्थिति

  • नई दिल्ली: अरविंद केजरीवाल मामूली बढ़त पर, भाजपा के प्रवेश वर्मा से कांटे की टक्कर।
  • कालकाजी: आम आदमी पार्टी की आतिशी 1342 वोटों से पीछे, भाजपा के रमेश विधुड़ी आगे।
  • ग्रेटर कैलाश: AAP के सौरभ भारद्वाज भाजपा की शिखा रॉय से 459 वोटों से पीछे
  • बाबरपुर: AAP के गोपाल राय 8474 वोटों से आगे
  • बदरपुर: AAP के राम सिंह नेताजी भाजपा के नारायण दत्त शर्मा से 8844 वोटों से आगे

अब तक का वोट प्रतिशत

  • BJP: 52.20%
  • AAP: 40.28%
  • कांग्रेस: 6.5%

एग्जिट पोल्स का आकलन

  • पी-मार्क: BJP को 39-49 सीटें, AAP को 21-31 सीटें
  • मैट्रिज: BJP को 35-40 सीटें, AAP को 32-37 सीटें
  • पीपुल्स पल्स: BJP को 51-60 सीटें, AAP को 10-19 सीटें

दिल्ली चुनाव 2020 vs 2025

वर्ष AAP सीटें BJP सीटें कांग्रेस सीटें
2020 62 8 0
2025 (रुझान) 28 42 1

क्या AAP सत्ता में वापसी करेगी?

चुनाव के रुझानों को देखते हुए AAP सत्ता से बाहर होती दिख रही है, लेकिन अंतिम नतीजे आने तक तस्वीर स्पष्ट नहीं होगी। भाजपा को 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की उम्मीद है।