Follow Us:

चुनाव आयोग ने किया दिल्ली में विधानसभा चुनाव का ऐलान

समाचार फर्स्ट डेस्क |

देश की राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव के ऐलान को लेकर काफी चर्चा चली हुई थी। सभी के इंतजार की घड़ी को विराम लग गया है क्योंकि चुनाव आयोग ने सोमवार दोपहर को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसके माध्यम से सूचित किया गया कि दिल्ली में 8 फरवरी विधानसभा चुनाव होंगे और 11 फरवरी को नतीजे निकाले जाएंगे। इसी के साथ राजधानी में आचार संहिता लागू हो गई है। विधानसभा चुनाव में एक बार फिर त्रिकोणीय मुकाबला है। एक ओर सत्ताधारी आम आदमी पार्टी तो विपक्ष में कांग्रेस।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दिल्ली में कुल 70 विधानसभाएं हैं। अभी की विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी को खत्म हो रहा है। चुनाव को लेकर राज्य चुनाव आयोग, पुलिस के साथ बैठक की गई थी। वोटरों को पोलिंग बूथ पर आने के लिए पिक अप-ड्रॉप मिलेगा। इसकी जानकारी वेबसाइट पर डाल दी जाएगी और एक नंबर भी जारी किया जाएगा।