Follow Us:

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी को मिली जान से मारने की धमकी

समाचार फर्स्ट डेस्क |

दिल्ली भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) के अध्यक्ष मनोज तिवारी को जान से मारने की धमकी मिली है। मनोज तिवारी ने कहा कि शुक्रवार को उन्हें एक अनजान शख्स की तरफ से एक मैसेज मिला, जिसमें उनको जान से मारने की धमकी दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस को इसकी शिकायत कर दी गई है। दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है और धमकी देने वाले व्यक्ति की तलाशी जारी है।

इस मैसेज में लिखा गया है वह ऐसा करना नहीं चाहता है लेकिन वह ऐसा करने पर मजबूर है। उसने कहा है कि जरूरत पड़ने पर वह देश के पीएम नरेंद्र मोदी को भी मार सकता है। इस मैसेज को खुद तिवारी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया है। मनोज तिवारी की शिकायत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जल्द ही धमकी देने वाले शख्स को ढूंढ लिया जाएगा।