इंडिया

दिल्ली: सब्जी मंडी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के दबने की आशंका

राजधानी दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में एक चार मंजिला इमारत ढह गई है। बताया जा रहा है कि जिस समय ये इमारत गिरी है उस समय अंदर कई मजदूर थे। ऐसे में कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया है। अभी दो लोगों को मलबे से बाहर निकला गया है।

बताया जा रहा है कि जो बिल्डिंग गिरी है उसके अंदर कई परिवार रहते थे। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि हादसे के वक्त बिल्डिंग में कितने लोग मौजूद थे। पुलिस ने बताया है कि इमारत में निर्माण कार्य चल रहा था, जिस समय इमारत गिरी, उस समय अंदर कई मजदूर थे। 8 फायर ब्रिगेड के गाडियां दुर्घटनास्थल पर पहुंच गई है। बिल्डिंग संकरी गलियों में होने के कारण भारी मशीनरी के परिवहन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। मलबे में दो बच्चों के दबे होने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन फिलहाल मैनुअली चलाया जा रहा है।

Samachar First

Recent Posts

झूठ व डर के सहारे सत्ता पाना चाह रहे जयराम : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को फिर आईना दिखाया…

12 hours ago

मतदान केंद्रों में दिव्यांगों के लिए रैंप की होगी सुविधा: डीसी 

धर्मशाला, 01 मई:. जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बुधवार को कांगड़ा विस क्षेत्र…

12 hours ago

यूनिर्वसल कार्टन लागू करने का निर्णय सराहनीय : कांग्रेस

7वें राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष नंद लाल तथा मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा ने…

12 hours ago

देश ने तय कर लिया है कि आएंगे तो मोदी ही : जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारत के इतिहास में यह पहली…

13 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा में मरीज उठा रहे हिमकेयर सेवाओं का निःशुल्क लाभ

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हिमकेयर में अब हर सुविधा उपलब्ध है, जिसका लाभ हर वर्ग…

13 hours ago

मंडी संसदीय क्षेत्र को लेकर विक्रमादित्य सिंह ने गिनाई प्राथमिकताएं

मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने बीजेपी और मंडी भाजपा कंगना रनौत…

13 hours ago