Follow Us:

दिल्लीः नरेला में दो फैक्ट्रियों में लगी भंयकर आग

समाचार फर्स्ट डेस्क |

देश की राजधानी दिल्ली के नरेला में भंयानक आग लगने का मामला सामने आया है। यहां आज सुबह औद्योगिक क्षेत्र में दो आलग-आलग फैक्ट्रियों में भंयानक आग लग गई। आग लगने के कारण कई कर्मचारी घायल हो गए। पूरी फैक्ट्री में आग की लपटे फैल गई हैं।

जबकि दूसरे पर अग्निशमन अभियान चल रहा है। फायर ब्रिगेड़ की 22 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। आग की चपेट में आने से दमकल विभाग के तीन कर्मचारी आ गए हैं। फैक्टरी में रखा सिलेंडर ब्लास्ट हो गए है, जिससे आग और ज्यादा फैलती जा रही है। ब्लास्ट होने पर ही तीनों कर्मचारी आग में झुलस गए हैं। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग पर काबु पाने की कोशिश कर रहे है।