Follow Us:

MP: शहडोल में धंसी मिट्टी की खदान, 6 मजदूरों की दबकर मौत

समाचार फर्स्ट डेस्क |

मध्य प्रदेश के शहडोल में मिट्टी का खदान धंसने का मामला सामने आया है। ये घटना शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना पपरेड़ी गांव की है। इस हादसे में 4 मजूदरों की मौत हो गई, जबकि 5 लोगों के खदान में फंसे होने की खबर है। प्रशासन ने राहत और बचाव का कार्य शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार लगभग 15 ग्रामीण मिट्टी की खदान से छुई मिट्टी निकाल रहे थे। तभी खदान धंस गई। घटवा की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है।

पुलिस का कहना है कि यहां कुछ लोग अवैध तरीके से मिट्टी निकाल रहे थे, तभी ये घटना हुई है। पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। इसके लिए जेसीबी मशीनों की मदद ली जा रही है। खदान में फंसे लोगों की सही संख्या जानने के लिए पुलिस आस-पास के लोगों के बयान दर्ज किए जा हे हैं।