Follow Us:

NEET छात्रों के लगातार आंदोलन के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

➤ NEET छात्रों के लगातार आंदोलन के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
➤ सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- युवाओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए लिया फैसला
➤ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्र लंबे समय से मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे थे


नई दिल्ली। NEET 2026 परीक्षा विवाद और जंतर-मंतर पर जारी छात्रों के आंदोलन के बीच देश की राजनीति   में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किए गए अपने संदेश में कहा कि वह “युवाओं की भावनाओं का सम्मान” करते हुए यह निर्णय ले रहे हैं। यह इस्तीफा ऐसे समय आया है जब पिछले कई दिनों से छात्र संगठन और प्रदर्शनकारी लगातार उनके इस्तीफे की मांग कर रहे थे।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हजारों छात्र NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि परीक्षा विवाद की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री को पद छोड़ना चाहिए। पिछले कुछ दिनों में यह आंदोलन राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया था और कई राजनीतिक दलों व सार्वजनिक हस्तियों ने भी छात्रों की मांगों का समर्थन किया था।

अपने इस्तीफे के साथ साझा संदेश में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि उन्होंने हमेशा शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने का प्रयास किया है, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में युवाओं की भावनाओं का सम्मान सर्वोपरि है। उन्होंने छात्रों से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने की अपील भी की।

इस घटनाक्रम के बाद अब केंद्र  के अगले कदम पर सभी की नजरें टिकी हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही नए शिक्षा मंत्री की नियुक्ति को लेकर निर्णय लिया जा सकता है। वहीं छात्र संगठनों ने इसे अपनी लड़ाई की बड़ी जीत बताते हुए कहा है कि उनका आंदोलन केवल इस्तीफे तक सीमित नहीं है, बल्कि परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार की मांग जारी रहेगी।