Follow Us:

डॉक्टरों की रिटायरमेंट की उम्र 65 साल, केंद्र सरकार का फैसला

समाचार फर्स्ट डेस्क |

सरकारी डॉक्टरों के लिए बुधवार को केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। कैबिनेट की बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य सेवाओं के डॉक्टरों को छोड़कर अन्य सरकारी डॉक्टरों की रिटायरमेंट की उम्र सीमा 65 साल कर दी गई है। पहले इन डॉक्टरों को रिटायरमेंट उम्र 62 साल थी।

इस फैसले की जानकारी पहले केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने दिल्ली में दी। इसके बाद हिमाचल के बिलासपुर में मौजूद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने विस्तार से बताया। नड्डा ने कहा कि इस फैसले से डॉक्टरों की कमी को काफी हद तक दूर किया जा सकता है।

जेपी नड्डा ने बताया कि डॉक्टरों के रिटायरमेंट की उम्र सीमा बढ़ने का लाभ एकेडमिक क्षेत्र में सेवा देने वाले डॉक्टरों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस फैसले केंद्र सरकार मरीज और डॉक्टरों की संख्या में भी काफी हद तक सामंजस्य ला पाने में सक्षम होगी।