Follow Us:

CM ममता बनर्जी से बात करने को तैयार हुए हड़ताल पर गए डॉक्टर

समाचार फर्स्ट डेस्क |

पश्चिम बंगाल में हड़ताल कर रहे डॉक्टर सीएम ममता बनर्जी से मिलने के लिए तैयार हो गए हैं। जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि वे जनता के हित में सीएम से बात करने के लिए तैयार हुए हैं। लेकिन यह सब कुछ बंद कमरे में नहीं होगा। डॉक्टर्स मीडिया की मौजूदगी में सीएम से बात करना चाहते हैं।

रविवार को सीएम से मुलाकात की हामी भरने के बाद ऐसा लग रहा है कि यह विवाद जल्द ही समाप्त हो जाएगा। हालांकि अभी तक डॉक्टर्स या सीएम की तरफ से मीटिंग के समय और स्थान की कोई जानकारी नहीं है।

बता दें कि शनिवार देर रात जूनियर डॉक्टरों के संयुक्त फोरम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, 'हम हमेशा से बातचीत के लिए तैयार हैं। अगर मुख्यमंत्री एक हाथ बढ़ाएंगी तो हम अपने 10 हाथ बढ़ाएंगे। हम इस गतिरोध के खत्म होने की तत्परता से प्रतीक्षा कर रहे हैं।'