Follow Us:

DRDO का रुस्तम-2 ड्रोन कर्नाटक में क्रैश, ट्रायल के दौरान हुआ हादसा

समाचार फर्स्ट डेस्क |

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) का एक अनमैन्ड एरियल व्हीकल (यूएवी) मंगलवार सुबह कर्नाटक में हादसे का शिकार हो गया। चित्रदुर्ग जिले के जोडीचिकेनहल्ली में सुबह 6 बजे यूएवी दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। यह डीआरडीओ का रुस्तम 2 यूएवी है। इसका आज ट्रायल किया जा रहा था। मौके पर डीआरडीओ के आला अधिकारी पहुंच गए हैं।

चैलकेरे एरोनॉटिकल टेस्ट रेंज (एटीआर) में आउट-डोर परीक्षण किया जाता है। यहां डीआरडीओ की ओर से विशेष रूप से मानव रहित विमानों के लिए काम किया जाता है। क्रैश की घटना इसी रेंज के आसपास हुई है। चित्रदुर्ग के एसपी ने घटना के बारे में कहा, डीआरडीओ का रुस्तम 2 क्रैश हुआ है। इसका ट्रायल किया जा रहा था जिसमें वह फेल हो गया और खुले इलाके में गिर गया। 

डीआरडीओ ने रुस्तम-2 का पिछले साल कर्नाटक के चलाकेरे टेस्ट फैसिलिटी से कामयाब परीक्षण किया था। इसका आज ट्रायल किया जा रहा था। जिसमें ये हादसे का शिकार हो गया।