Categories: इंडिया

दिल्ली में भीषण गर्मी के चलते 8वीं तक के बच्चों की छुट्टियां 1 सप्ताह तक बढ़ाई

<p>दिल्ली में गर्मी और लू को देखते हुए दिल्ली सरकार ने सभी स्कूलों को 7 जुलाई तक बंद करने का आदेश दिया है। दिल्ली के डेप्युटी सीएम ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आठवीं क्लास तक के सभी स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां 7 जुलाई तक बढ़ा दी गई हैं। सिसोदिया ने यह भी स्पष्ट किया कि यह आदेश सभी प्राइवेट स्कूलों पर भी लागू होगा।</p>

<p>दिल्ली में गर्मी और लू के कहर को देखते हुए स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने की मांग पैरंट्स पहले से ही कर रहे थे। उन्होंने ट्वीट किया, &#39;दिल्ली में गर्म मौसम को देखते हुए स्कूलों में 8वीं क्लास तक के लिए गर्मी की छुट्टियां एक सप्ताह के लिए बढ़ाई जा रही हैं। 8वीं तक के बच्चों के स्कूल अब 8 जुलाई से खुलेंगे। बाकी क्लास के लिए स्कूल अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खुलेंगे।&#39;</p>

<p>गौरतलब है कि मॉनसून में देरी के कारण दिल्ली और एनसीआर में अभी तक बारिश नहीं हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि जुलाई के पहले सप्ताह में बारिश हो सकती है। पूरे दिल्ली और एनसीआर में प्रचंड गर्मी और लू का कहर है। गर्मी को देखते हुए कई अभिभावक भी गर्मी की छुट्टियां बढ़ाने की मांग भी कर रहे थे।&nbsp;</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(3369).jpeg” style=”height:913px; width:670px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

विक्रमादित्य की चेतावनी: कंगना माफी मांगें, वरना मानहानि का सामना करें

  Shimla: मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह पलटवार किया…

2 hours ago

सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक तापमान, 26 तारीख से बारिश की उम्मीद

  Shimla: प्रदेश में बीते 3 दिन से सूरज चमक रहा है। इससे सितंबर माह…

3 hours ago

शिमला-बिलासपुर हाईवे पर भूस्खलन, यातायात प्रभावित

Solan: शिमला-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर दाड़लाघाट के कराड़ाघाट के समीप साफ मौसम में ही पहाड़ी…

4 hours ago

PCC Meeting: सीएम की उपस्थिति पर संशय, डिप्टी सीएम नहीं होंगे

Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…

4 hours ago

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…

5 hours ago

सितम्बर 23 का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि?

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

5 hours ago