Categories: इंडिया

नगर निगम का अजब कारनामा, गली में बैठकर मटर छील रही महिला का काट दिया चालान

चंडीगढ़ नगर निगम का अजब कारनामा सामना आया है। इल ताजा मामले में प्रशासन ने चारपाई पर बैठकर मटर छील रही महिला का चालान काट दिया। बताया जा रहा है कि विकास नगर में अपने मकान नंबर-189 के बाहर चारपाई पर बैठकर महिला सुनीता मटर निकाल रही थी, इतने में सेनेटरी विंग के कर्मचारी आए और उसके हाथ में चालान काटकर थमा गए। महिला ने बताया कि उसने तो बाद में सारे मटर के छिलके उठाकर अपने घर के डस्टबिन में डालने थे। इन लोगों ने एक बात न सुनते हुए चालान काट दिया। अपना दल के प्रदेश अध्यक्ष पारस नाथ ने सेनेटरी विंग की कार्यशैली पर सवाल उठते हुए रोष जताया।

गौरतलब है कि मकान नंबर 186 में रहने वाली दुर्गा, 185 में रह रहे राम प्रकाश, 182 के राम लखन, 188 की रहने वाली दर्शनी देवी, 181 के सुरेश, 187 के अमर नाथ आदि ने बताया कि उनके घरों के आगे की गली और सड़क पर कभी कोई सफाई कर्मचारी सफाई करने तो आता नहीं है। वे खुद अपने घरों के आगे गली को साफ करते हैं। इतना सब होने के बाद भी कर्मचारी उनका चालान करके चले गए।

वहीं, पारस नाथ भार्गव ने बताया कि मौली जागरां पुलिस स्टेशन के सामने से विकास नगर को आने वाली सड़क किनारे कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। लावारिस जानवर दिनभर कूड़े में मुंह मार गंदगी को फैला रहे हैं। मौली गांव के बाहर की सड़क पर और विकास नगर के सामने पंचकूला और हल्लोमाजरा को जाने वाली सड़क के किनारे कूड़ा पड़ा है।

इसको न तो सफाई कर्मचारी उठाते हैं और न ही इस तरह सड़कों के किनारे कूड़ा गिरने वालों का सेनेटरी विंग के कर्मचारी चालान करते हैं। उल्टा घरों के बाहर जाकर साफ सफाई करने वालों का चालान किया जाता है। पारस नाथ भार्गव ने बताया कि उन्होंने आरटीआई डालकर निगम से पूछा था कि वार्ड नंबर 24 में साफ सफाई करने के लिए कितने सफाई कर्मचारी तैनात हैं।

उनको जवाब में 73 कर्मचारी बताए गए हैं। पारस नाथ का कहना कि जबकि इसके आधे कर्मचारी भी इलाके में सफाई करते दिखाई नहीं दिए। यहीं कारण है कि मौली जागरां और विकास नगर के चारों तरफ की सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है।

Samachar First

Recent Posts

घटस्थापना पर 3 शुभ योग: जानें नवरात्रि का महत्व

Shimla:नवरात्र की सभी पाठकों को हार्दिक शुभकामनाएं। आज शारदीय नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि है।…

1 min ago

रुपया 11 पैसे गिरा, 83.93 डॉलर पर पहुंचा

Mumbai/Agencies: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते…

42 mins ago

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

18 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

19 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

19 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

20 hours ago