Follow Us:

निकोबार द्वीप समूह में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.5 रही तीव्रता

समाचार फर्स्ट डेस्क |

निकोबार द्वीप समूह के लोगों ने बीती रात भूकंप के झटके महसूस किए। भूकंप के झटकों की तीव्रता रिक्‍टर स्‍कैल पर 4.5 मापी गई है। भूकंप का केंद्र क्‍या था, इस‍की जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। अभी तक न ही भूकंप के झटकों से किसी तरह के जानमाल के नुकसान होने की खबर मिल रही है।

बता दें कि बीते शुक्रवार को भी निकोबार द्वीप समूह में भूकंप के झटकों से लोग दहशत में आ गए थे। शुक्रवार को निकोबार द्वीप समूह में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। पहला भूकंप रात 11:59 पर आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.5 रही। दूसरा झटका करीब आधे घंटे बाद 12:35 पर महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने पर दूसरे भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई।

जानें, क्यों आता है भूकंप

धरती की ऊपरी सतह सात टेक्टोनिक प्लेटों से मिल कर बनी है। जहां भी ये प्लेटें एक-दूसरे से टकराती हैं, वहां पर भूकंप का खतरा पैदा हो जाता है। भूकंप तब आता है, जब ये प्लेट्स एक-दूसरे के क्षेत्र में घुसने की कोशिश करती हैं।