Follow Us:

देश भर में मनाई जा रही ईद, वाघा बॉर्डर पर BSF ने पाकिस्तानी सेना को दी मिठाई

समाचार फर्स्ट डेस्क |

देशभर में मंगलवार को ईद का चांद दिखने के बाद आज ईद-उल-फितर मनाई जा रही है। ईद के मौके पर रोजेदारों ने एक दूसरे को गले लगाकर बधाई दी और देश दुनिया में अमन-चैन की दुआं मांगी। ईद का चांद दिखने के बाद एक महिने से चल रहा रमजान का पाक महीना आज खत्म हो गया है। रमजान के पूरे महीने मुस्लिम समुदाय के लोग बिना कुछ खाए-पिए रोजा रखते हैं। ईद-उल-फितर के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी को बधाई दी।

वहीं, ईद-उल-फितर के मौके अटारी-वाघा बॉर्डर पर बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तानी सेना के जवानों को मिठाई दी।

चांद देखने के बाद ही ईद क्यों, जानिए

हिन्दू और मुस्लिम त्योहारों में चांद का बड़ा महत्व है। बिना चांद को देखे कोई व्रत या त्योहार नहीं मनाया जाता या उसे अधूरा माना जाता है। ईद-उल-फितर हिजरी कैलेंडर के 10वें माह के पहले दिन मनाई जाती है। हिजरी कैलेंडर में नया माह चांद देखकर ही शुरू होता है। जब तक चांद नहीं दिखे, तब तक रमजान का महीना खत्म नहीं माना जाता है। रमजान का महीना खत्म होने के बाद ही नए माह के पहले दिन ईद मनाई जाती है। माना जाता है कि इसी दिन हजरत मुहम्मद मक्का से मदीना के लिए निकले थे।