जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरु हो गई है। बता दें की यह मुठभेड़ शोपियां के कुटपुरा इलाके में चल रही है। पुलिस, एसओजी और सेना की तरफ से नियंत्रण रेखा के कीरनी सेक्टर में तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान नियंत्रण रेखा के पास पत्थरों में छुपा कर रखा एक बैग बरामद किया गया। जब बैग की जांच की गई तो उसमें से हथियार और गोलाबारूद बरामद हुए।

इसमें 5 एके 56 रायफल, 5 मैगजीन, 141 एके की गोलियां, 2 एजीएल ग्रेनेड, 2 हैंड ग्रेनेड, 20 इस्लामिक डायरियां, कैमल बैग, एके रायफल का सामान और एक रूक सैकबैग शामिल है। खूफिया जानकारी के मुताबिक यह हथियार एवं गोलाबारूद नियंत्रण रेखा के उस पार पीओके में बैठे लश्कर-ए-तैयबा के आकाओं ने कश्मीर में आतंकियों के लिए आतंकी गतिविधियों को जारी रखने के लिए इस पार गिराए थे। जिन्हें समय रहते बरामद कर लिया गया। इससे आतंकियों को एक बड़ा झटका लगा है। वहीं, सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है।

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…
Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…
Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…
टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…
वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…
Shimla: रोहडू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…