Categories: इंडिया

J&K : कुलगाम में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा, मुठभेड़ में एक जवान घायल

<p>जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। जानकारी के मुताबिक, ये मुठभेड़ दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के लर्रू इलाके में हो रही है। बताया जा रहा है कि यहां एक घर में एक या दो आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। वहीं, मुठभेड़ के दौरान सेना का एक जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। मामले में फिलहाल ज्यादा जानकारी का इंतजार है।</p>

<p>बता दें कि राज्य में निकाय चुनाव के परिणाम घोषित होने के एक दिन बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया है। इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर सुरक्षाबलों ने लर्रू इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों का एनकाउंटर शुरू कर दिया है। फिलहाल दोनों ओर से फायरिंग हो रही है।</p>

<p>सुरक्षाबलों ने एहतियातन घटनास्थल से वाहनों के गुजरने पर रोक लगा दी है। इस बीच जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि लर्रू इलाके में पुलिस पहले तलाशी अभियान चला रही थी, तभी यहां पर आतंकियों की ओर से फायरिंग शुरू हो गई। जिसके बाद सेना और सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला और तक से मुठभेड़ चल रही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल की प्रतिभा रांटा की फिल्म ‘लापता लेडीज’ ऑस्कर 2025 के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री

  शिमला: बॉलिवुड फिल्म निर्देशक किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर-2025 के लिए…

20 mins ago

रात के अंधेरे में एसीपी सुकन्या शर्मा ने ली महिला सुरक्षा की परीक्षा

Luckhnow/ Agencies। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में तैनात सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सुकन्या शर्मा…

45 mins ago

आंध्रप्रदेश जा रहा 15 लाख का सेब लदा ट्रक बीच रास्ते से गायब

शिमला: हिमाचल प्रदेश से लगभग ₹15 लाख मूल्य के सेब लेकर आंध्र प्रदेश जा रहा…

2 hours ago

एडीएम कांगड़ा डॉ. हरीश गज्जू CM के अतिरिक्त सचिव, विशाल शर्मा SDM हरोली

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने रविवार को अवकाश के बावजूद प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पांच…

2 hours ago

आज का राशिफल: जानें किस राशि के लिए सोमवार शुभ रहेगा

आज का राशिफल 30 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

2 hours ago

स्मृतियों का ‘एहसास’: प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती पर हरोली में विशेष कार्यक्रम, RS बाली ने भी अर्पित किए श्रद्धासुमन

  Haroli:  डिप्‍टी CM मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी, स्वर्गीय डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती के…

17 hours ago