Categories: इंडिया

जम्मू-कश्मीरः कुलगाम में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर

जम्मू कश्मीर में दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम के बेहीबाग में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया है. मारा  गया लश्कर आतंकी इश्फाक पद्दार लेफ्टिनेंट उमर फयाज की हत्या भी शामिल था। मुठभेड़ के बाद इलाके में इंटरनेट सेवा फिलहाल के लिए बंद कर दी गई है। इस बीच जम्मू कश्मीर में बकरीद के मौके पर नमाज के लिए लोग घरों से निकले हैं। श्रीनगर के राडपोरा में सैकड़ों लोगों ने ईद की नमाज अदा की है।

बीती रात पंथा चौक पर आतंकी हमला

वहीं जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंथा चौक इलाके में शुक्रवार रात आतंकवादियों ने एक पुलिस बस पर हमला कर दिया। हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जीवान शहर में आतंकवादियों ने पुलिसकर्मियों के वाहन को निशाना बनाया जिसमें आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए। इन्हें तत्काल एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक जवान ने दम तोड़ दिया।

सूत्रों ने बताया कि आतंकवादी इस घटना के बाद फरार हो गए और उनकी धरपकड़ के लिए व्यापक पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इस बीच पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने इस हमले में एक जवान के शहीद होने और तीन अन्य के घायल होने की पुष्टि की है। वहीं इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन लश्कर ने ली है।

Samachar First

Recent Posts

नहीं थम रहा हिमाचल-पंजाब के बीच टैक्सी विवाद, मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मिले टैक्सी ऑपरेटर

हिमाचल और पंजाब के बीच टैक्सी ऑपरेटरों का विवाद बढ़ गया है। पंजाब के पर्यटकों के…

15 hours ago

सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी: मुकेश अग्निहोत्री

सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी, भाजपा के नेता कब मांगेंगे जनता से…

15 hours ago

हिमाचल में कमजोर पड़ा मानूसन, ऑरेंज अलर्ट के बाद भी नही बरस रहे बादल

हिमाचल प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। लेकिन मानसून के शुरू होते ही…

15 hours ago

सेब की मंडियों में दस्तक, अर्ली वैरायटी रेड जून ओर टाइडमैन सेब पंहुचा मंडी

शिमला की मंडियों में सेब ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। अर्ली वैरायटी का…

16 hours ago

रोहड़ू व नेरवा में जल्द बिकेंगे जाइका के हिम ट्रेडिशन प्रोडक्ट्स

नेरवा।  जाइका वानिकी परियोजना के तहत वन मंडल रोहड़ू के रोहड़ू और चौपाल वन मंडल…

22 hours ago

डायरिया नियंत्रण अभियान: घर-घर तक पहुंचेगी ओआरएस व जिंक की गोलियां

कांगड़ा जिला में 31 अगस्त तक डायरिया नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा इसमें जिला कांगड़ा के…

22 hours ago