Categories: इंडिया

JK: बड़गाम में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों में मुठभेड़

जम्मू एवं कश्मीर के बड़गाम जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। पुलिस सूत्रों ने कहा कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने श्रीनगर शहर के बाहरी क्षेत्र में स्थित बडगाम जिले के नौगाम में चेकपोरा इलाके को घेर लिया।

सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों ने आतंकियों को घेर लिया। खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। गोलीबारी में एक आतंकी मारा गया है। मुठभेड़ में मारे गए आतंकी का शव बरामद कर लिया गया है। फिलहाल इलाके में सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन चला रखा है। जिस जगह मुठभेड़ हो रही थी, वहां अब फायरिंग रुक गई है।

बता दें कि जम्मू कश्मीर में आए दिन आतंकवादियों से भारतीय सेना लोहा लेती रहती है। 26 जून को भी जम्मू एवं कश्मीर में पुलवामा जिले के त्राल के जंगली क्षेत्र में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी।

Samachar First

Recent Posts

दो चरणों के मतदान से निराशा में भाजपा, 400 पार का सपना नही होगा साकार

देश में हुए दो चरणों के मतदान के बाद हिमाचल कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना…

2 hours ago

ऊनाः बंगाणा के भलेती में स्कूल बस की चपेट में आने से छात्रा की मौत

ऊना जिले के बंगाणा के भलेती में एक स्कूल बस की चपेट में आने से…

3 hours ago

कांग्रेस ने उतारे तीन विधानसभा सीटों पर अपने उम्‍मीदवार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने तीन विधानसभा सीटों पर अपने उम्‍मीदवारों की घोषणा कर दी है।…

3 hours ago

रसीली चेरी की शिमला के भट्टाकुफ़्फ़र मंडी में दस्तक, 250 रूपये प्रति किलो मिले दाम

हिमाचल प्रदेश की रसीली चेरी ने मंडियों में दस्तक दे दी है। शिमला में चेरी…

4 hours ago

पालमपुर के मैंझा में भी हुआ फिर द*राट कां*ड: एक परिवार के 4 लोगों पर दरा*ट से हम*ला

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के पालमपुर में एक फिर से द*राट कां*ड पेश आया…

5 hours ago

जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को नहीं बख्शना : मुख्यमंत्री

राजगढ़ (सिरमौर): मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को सिरमौर जिला के राजगढ़ में…

21 hours ago