इंडिया

भारत में कोरोना के खतरनाक वेरिएंट EX की एंट्री, मुंबई में पाया गया पहला मामला

डेस्क।

देश में कोरोना के अब तक से सबसे खतरनाक वेरिएंट XE की एंट्री हो चुकी है। मुंबई में इस खतरनाक वैरिएंट के पहले मामले की पुष्टि हुई है। हालांकि अभी नए वेरिएंट वाले मरीजों में अब तक कोई गंभीर लक्षण नहीं है। इसके अलावा KAPPA वेरियंट का भी केस सामने आया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीएमसी की ओर से बताया गया क‍ि 376 सैंपल्‍स का परीक्षण किया गया। इसमें से 230 मुंबई के रहने वाले हैं। 230 में से 228 सैंपल में ओमीक्रॉन मिला है जबकि एक सैंपल में कप्पा वेरिएंट और एक मरीज में XE वेरिएंट मिला है। संक्रम‍ितों में वैक्सीन की दोनों खुराक लेने वाले 9 मरीजों को ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था, वहीं 12 मरीज ऐसे भी हैं ज‍िनको वैक्सीन नहीं लगी है।

बता दें कि XE वेरिएंट का पहला मामला 19 जनवरी को ब्रिटेन में पाया गया था। उधर WHO ने भी इस नए वेरिएंट EX को लेकर चेतावनी जारी की है। WHO के मुताबिक ये नआ वेरिएंट BA.2 के मुकाबले 10 गुना ज्यादा खतरनाक है। अभी तक इसके 600 सिक्वेंसेज की रिपोर्ट आई है और पुष्टि भी हुई है।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

पूर्व भाजपा विधायक किशोरीलाल कांग्रेस में शामिल

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक किशोरी लाल कांग्रेस में शामिल हो गए. शिमला स्थित…

2 hours ago

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने 27 जजों के तबादले के दिए आदेश

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने डिस्ट्रिक्ट जुड़िशियरी के 27 जजों के तबादला आदेश जारी किए है।…

2 hours ago

कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने कालीबाड़ी मंदिर में नवाया शीश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कांगड़ा चंबा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने शिमला…

2 hours ago

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

19 hours ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

19 hours ago

हिमाचल प्रदेश में चल रही है मित्रों की सरकार: डॉ. राजीव भारद्वाज

कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…

19 hours ago