इंडिया

यूपी में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 बच्चों को भी उतारा मौत के घाट

प्रयागराज शहर से करीब 35 किलोमीटर दूर नवाबगंज में एक ही परिवार के 5 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। रात में सोते समय राहुल तिवारी (42), उनकी पत्नी प्रीति (38) और 3 बच्चों को मौत के घाट उतार दिया गया। सुबह जैसे ही यह खबर फैली, इलाके में हड़कंप मच गया। हत्या किसी धारदार हथियार से की गई है। 5 साल और 7 साल की दो मासूम बच्चियों का कत्ल करते समय भी हत्यारे का दिल नहीं पसीजा।

बताया जा रहा है कि सुबह एक ही कमरे में 5 शव मिले। आसपास रहने वाले लोग बच्चियों को यादकर रो रहे हैं। वे बातें कर रहे हैं कि आखिर ऐसी कौन सी दुश्मनी थी जो हत्यारे ने बच्चों को नहीं छोड़ा। खागलपुर गांव में पुलिस की टीम और डॉग स्क्वायड की टीम पहुंच गई है।

3 बेटियों का नाम माही, पीहू और पाहु था। बड़ी बच्ची की उम्र 12 साल बताई जा रही है। पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा है। जिले के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हुए हैं। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस आसपास के लोगों से सुराग निकालने की कोशिश कर रही है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

बताया जा रहा है कि मृतक परिवार कौशांबी का रहने वाला है। वह नवाबगंज के खागलपुर में किराए पर कमरा लेकर रहता था। सभी की हत्या सोते वक्त की गई है। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट भी पहुंच कर जांच कर रहे हैं। घटना की तस्वीरें दिल दहला देने वाली है। मंजर ऐसा है कि हम आपको दिखा भी नहीं सकते। घर के मुखिया राहुल तिवारी का शव लटका हुआ मिला है।

Balkrishan Singh

Recent Posts

जुब्बल में सास-बहू और केयर टेकर को बेहोश कर नेपाली दंपत्ति ने दिया चोरी को अंजाम

    Shimla: जुब्बल में नेपाली दंपत्ति ने सास और बहू समेत घर के केयर…

3 mins ago

बांग्लादेश का कूटनीतिक फेरबदल: भारत से उच्चायुक्त समेत छह राजनयिकों की वापसी

  New Delhi, Agencies: बांग्लादेश ने भारत में अपने उच्चायुक्त मुस्तफिजुर रहमान को अचानक वापस…

2 hours ago

कंगना ने फिर साधा निशाना: “हमारे पड़ोसी राज्य से आ रही हैं बर्बादी की चीजें”

  Shimla/Mandi : सांसद व अभिनेत्री कंगना इन दिनों मंडी के दौरे पर हैं। अपने…

3 hours ago

घटस्थापना पर 3 शुभ योग: जानें नवरात्रि का महत्व

  Shimla:नवरात्र की सभी पाठकों को हार्दिक शुभकामनाएं। आज शारदीय नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि है।…

3 hours ago

रुपया 11 पैसे गिरा, 83.93 डॉलर पर पहुंचा

  Mumbai/Agencies: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते…

4 hours ago

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

21 hours ago