Follow Us:

मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना की हार्ट अटैक से मौत, कोरोना पॉजिटिव थे रोहित

|

मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि रोहित कोरोना से संक्रमित थे और मेट्रो अस्पताल नोएडा में भर्ती थे। डाक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था। अचानक इसी दौरान इन्हें हार्ट अटैक आ गया और बचाया न जा सका।

बताया जा रहा है कि पहले रोहित सरदाना की मां को कोरोना संक्रमण हुआ था। कल रोहित सरदाना वेंटिलेटर पर थे। काफी इंफेक्शन बताया जा रहा था।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रोहित सरदाना की मौत पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा 'आजतक टीवी चैनल के वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना के आसामयिक निधन की खबर सुनकर मन बहुत दुखी है। रोहित को निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता के लिए सदैव याद किया जाएगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा की शांति और शोकग्रस्त परिवार को संबल प्रदान करें।'