Follow Us:

पुरी तट से टकराया चक्रवात फानी, 200 km रफ्तार, मचा सकता है तांडव

समाचार फर्स्ट डेस्क |

चक्रवात 'फानी' ओडिशा के पुरी तट से टकरा गया है। मौसम विभाग के मुताबिक,  ओडिशा के पुरी समेत कई इलाकों में 200 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। तेज हवाओं के साथ बारिश भी हो रही है। फानी की वजह से ओडिशा के अनुमानित तौर पर 10,000 गांव और 52 शहर प्रभावित है। ऐसे में इलाके से करीब 11 लाख लोगों को हटा लिया गया और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। इनके रहने के लिए 5000 शेल्टर होम तैयार किए गए हैं।

फानी को देखते हुए 1 मई के ओडिशा की तरफ जाने वाली करीब 102 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है और चार ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। इधर, वायुसेना, थलसेना और NDRF की टीमें अलर्ट पर हैं।