Follow Us:

वायुसेना की 3 महिला पायलटों ने रचा इतिहास, ‘महिला क्रू मेंबर्स’ ने पहली बार उड़ाया MI-17 V5

समाचार फर्स्ट डेस्क |

सोमवार को भारतीय वायुसेना के लिए बेहद ऐतिहासिक दिन रहा। फ्लाइट लेफ्टिनेंट पारुल भारद्वाज (कैप्टन), फ्लाइंग ऑफिसर अमन निधि (को-पायलट) और फ्लाइट लेफ्टिनेंट हिना जायसवाल (फ्लाइट इंजीनियर) मीडियम लिफ्ट हेलीकॉप्टर उड़ाने वाली देश की पहली 'सभी महिला क्रू' बन गई हैं। उन्होंने दक्षिण पश्चिमी वायु कमान में एयरबेस पर बैटल इनोक्यूलेशन ट्रेनिंग मिशन के लिए Mi-17 V5 हेलीकॉप्टर उड़ाया।

फ्लाइट लेफ्टिनेंट पारुल भारद्वाज पंजाब के मुकेरियां से हैं और संयोग से Mi-17 V5 उड़ाने वाली पहली महिला पायलट भी हैं। फ्लाइंग ऑफिसर अमन निधि रांची की रहने वाली हैं और झारखंड की पहली महिला पायलट भी हैं। फ्लाइट लेफ्टिनेंट हिना जायसवाल चंडीगढ़ की रहने वाली हैं और भारतीय वायु सेना की पहली महिला फ्लाइट इंजीनियर हैं।