Follow Us:

तमिलनाडुः कुड्डालोर में पटाखों की फैक्ट्री में लगी आग, 7 की मौत

समाचार फर्स्ट डेस्क |

तमिलनाडु के कुड्डालोर में आग लगने का मामला सामने आया है। यहां पटाखों की एक फैक्ट्री में आग लग गई। आग लगने से सात की मौत और कई घायल हो गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया जा रहा है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। कुड्डालोर पुलिस अधीक्षक ने मामले की पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार त​मिलनाडु के कुड्डालोर में आज सुबह जब लोग अपने काम- काज में व्यस्त थे, उसी समय उन्हें इलाके में जोरदार धमाके की आवाज सुनाई पड़ी। धमाके इतनी जोर से था कि इलाके में कई किलोमीटर तक इसकी आवाज सुनाई दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची मौके पर पहुंची।

आग लगने की घटना के बारे में अग्निशमन विभाग को भी सूचित किया गया। दमकल की गाडियां भी मौके पर मौजूद हैं। आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। अभी तक पटाखा फैक्ट्री से 7 लोगों के शवों को निकाला जा चुका है। ये संख्या बढ़ भी सकती है। बता दें कि इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।