Follow Us:

भारत में भी दिखेगा नए साल का पहला चंद्र ग्रहण

समाचार फर्स्ट डेस्क |

भारत में साल का पहला चंद्र ग्रहण आज रात को दिखेगा। इसकी कुल अवधि 4 घंटे 1 मिनट होगी और यह एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। भारतीय समय के मुताबिक चंद्र ग्रहण आज रात 10:37 मिनट पर शुरू होगा और 11 जनवरी को 2:42 मिनट पर खत्म होगा। रात 12:41 मिनट पर यह अपने सबसे विस्तृत रूप में दिखेगा जब चंद्रमा का करीब 90 फीसदी हिस्सा पृथ्वी से ढका होगा।

हलांकि सूर्य ग्रहण की तरह चंद्र ग्रहण को देखने के लिए किसी विशेष चश्मे की जरूरत नहीं होगी, इसे नंगी आंखों से देखा जा सकता है। इसे विशेष सोलर फिल्टर वाले चश्मे से भी देखा जा सकता है। इसे पूरे भारत के साथ-साथ यूरोप, अफ्रीका, एशिया और ऑस्ट्रेलिया में भी देखा जा सकेगा।