Categories: इंडिया

असम के 30 जिलों में बाढ़ ने मचाया कहर, 90 फीसदी तक डूबा काजीरंगा नेशनल पार्क

<p>असम के 33 जिलों में से 30 बाढ़ की चपेट में हैं। सूबे के 4157 गांव टापू में तब्दील हो चुके हैं। 15 लोग अपनी जान बाढ़ और लैंडस्लाइड में गंवा चुके हैं। ब्रह्मपुत्र की लहरों के कहर से बचने के लिए इंसान और जानवर दोनों सुरक्षित ठिकाना तलाश रहे हैं। काजीरंगा नेशनल पार्क का 90 फीसदी हिस्सा डूब चुका है। बाढ़ से अब तक 42 लाख 86 हजार लोग प्रभावित हैं।</p>

<p>ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों का पानी लगातार बढ़ता जा रहा है और असम के बाकी बच्चे हिस्सों को अपनी चपेट में ले रहा है। काजीरंगा नेशनल पार्क में भी बाढ़ की विनाशलीला जारी है। चारों ओर पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। इस नेशनल पार्क में सूखी जमीन खोजना मुश्किल हो गया है। काजीरंगा नेशनल पार्क एक सींग वाले गैंडे के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है लेकिन इन दिनों इस पार्क का 90 फीसदी हिस्सा बाढ़ में डूबा हुआ है।</p>

<p>बाढ़ के पानी से यहां के जानवरों की जिंदगी पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। जानवर जहां-तहां फंसे हुए हैं। काजीरंगा नेशनल पार्क करीब एक हजार हाथियों और सैकड़ों हिरणों का घर है लेकिन इन दिनों काजीरंगा पार्क ब्रह्मपुत्र में आई बाढ़ की वजह से छोटे-छोटे द्वीप में तब्दील हो चुका है। बाढ़ में फंसे जानवरों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।</p>

Samachar First

Recent Posts

Himachal: पठियार में सार्वजनिक पुस्तकालय और खेल मैदान जल्‍द : आरएस बाली

मुख्‍य बिंदु  आर.एस. बाली ने नगरोटा के पठियार में दशहरा उत्सव के मुख्य अतिथि के…

3 hours ago

4% डीए और 75 वर्ष से अधिक पेंशनर्स को एरियर देने पर महासंघ ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

Himachal pensioners arrears announcement: हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर और महासचिव…

3 hours ago

Himachal: आर.एस बाली ने परिवार सहित श्री चामुंडा मंदिर में माथा टेका और पूर्णाहुति डाली

R.S Bali Chamunda Temple visit:  हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और पर्यटन विकास…

3 hours ago

आर.एस बाली ने स्वर्गीय राकेश चौधरी के परिवार को बढ़ाया ढांढस

R.S Bali expresses condolences; हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष  कैबिनेट रैंक आरएसा बाली ने…

4 hours ago

रावण का दहन, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिया सौहार्द और विकास का संदेश

  Dussehra: हिमाचल में दशहरा हर्षोल्‍लास के साथ मनाया गया। शिमला सहित सोलन, मंडी, कांगड़ा,…

4 hours ago

खाटू श्याम धाम के लिए एचआरटीसी बस सेवा नवंबर से फिर शुरू

HRTC bus to Khatu Shyam: प्रसिद्ध खाटू श्याम धाम को जाने वाली प्रदेश की एकमात्र…

4 hours ago