हिमाचल

खाटू श्याम धाम के लिए एचआरटीसी बस सेवा नवंबर से फिर शुरू

HRTC bus to Khatu Shyam: प्रसिद्ध खाटू श्याम धाम को जाने वाली प्रदेश की एकमात्र एचआरटीसी बस सेवा को नवंबर माह से फिर से शुरू किया जाएगा। गर्मियों के दौरान सवारियों की कम संख्या के कारण इस बस रूट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था, लेकिन अब सर्दियों के मौसम में इसे बहाल करने का निर्णय लिया गया है। फिलहाल, यह बस सप्ताह में एक बार चलेगी, और यदि सवारियों की संख्या में वृद्धि होती है, तो इसे सप्ताह में तीन बार चलाने की योजना पर विचार किया जा रहा है।

यह बस हर सप्ताह चिंतपूर्णी से शाम 4:00 बजे रवाना होकर खाटू श्याम के लिए अपने सफर की शुरुआत करेगी। इस दौरान बस भरवाईं, मुबारिकपुर, अंब, ऊना, हरोली, टाहलीवाल होते हुए चंडीगढ़ पहुंचेगी और फिर अंबाला, पेहवा, कैथल, हिसार होते हुए सीकर खाटू श्याम तक जाएगी। कुल मिलाकर यह यात्रा 1,506 किलोमीटर लंबी होगी और बस अगले दिन सुबह 8:20 बजे अपने गंतव्य पर पहुंचेगी। सप्ताह में किस दिन यह बस चलेगी, इसका निर्णय अभी तक नहीं लिया गया है।

 

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

Himachal: पठियार में सार्वजनिक पुस्तकालय और खेल मैदान जल्‍द : आरएस बाली

मुख्‍य बिंदु  आर.एस. बाली ने नगरोटा के पठियार में दशहरा उत्सव के मुख्य अतिथि के…

1 hour ago

4% डीए और 75 वर्ष से अधिक पेंशनर्स को एरियर देने पर महासंघ ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

Himachal pensioners arrears announcement: हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर और महासचिव…

2 hours ago

Himachal: आर.एस बाली ने परिवार सहित श्री चामुंडा मंदिर में माथा टेका और पूर्णाहुति डाली

R.S Bali Chamunda Temple visit:  हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और पर्यटन विकास…

2 hours ago

आर.एस बाली ने स्वर्गीय राकेश चौधरी के परिवार को बढ़ाया ढांढस

R.S Bali expresses condolences; हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष  कैबिनेट रैंक आरएसा बाली ने…

2 hours ago

रावण का दहन, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिया सौहार्द और विकास का संदेश

  Dussehra: हिमाचल में दशहरा हर्षोल्‍लास के साथ मनाया गया। शिमला सहित सोलन, मंडी, कांगड़ा,…

2 hours ago

52 साल बाद चूड़धार में शांत महायज्ञ, 28,000 भक्त बने साक्षी

  Shrigul Maharaj temple ceremony: चूड़धार स्थित शिरगुल महाराज के पवित्र मंदिर में शुक्रवार को…

3 hours ago