हिमाचल

52 साल बाद चूड़धार में शांत महायज्ञ, 28,000 भक्त बने साक्षी

 

Shrigul Maharaj temple ceremony: चूड़धार स्थित शिरगुल महाराज के पवित्र मंदिर में शुक्रवार को 52 साल बाद एक विशाल धार्मिक आयोजन, शांत महायज्ञ, संपन्न हुआ। इस महायज्ञ के गवाह बने 12 देवता और लगभग 28,000 श्रद्धालु, जिन्होंने इस अनुष्ठान में भाग लिया। कुरुड़ स्थापना के साथ महायज्ञ का समापन हुआ, जिसे देवी-देवताओं की उपस्थिति में मंदिर के ऊपर स्थापित किया गया। सुबह 11 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसमें कालाबाग स्थान से कुरुड़ को देवी-देवताओं की शोभायात्रा के साथ मंदिर तक लाया गया।

मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य पिछले 20-22 वर्षों से चल रहा था, और इसके पूरा होने पर कुरुड़ की स्थापना की गई। मंदिर में लकड़ी की नक्काशी अत्यंत अद्भुत है और महायज्ञ के लिए मंदिर को गेंदे के पांच क्विंटल फूलों से सजाया गया था। इस आयोजन में शिमला, सोलन, सिरमौर और उत्तराखंड के श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सभी भक्तों ने महायज्ञ की समाप्ति के बाद प्रसाद ग्रहण किया और अपने-अपने गंतव्यों की ओर रवाना हुए।

इस धार्मिक कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए चूड़धार मंदिर कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम चौपाल हेम चंद वर्मा ने 16 नोडल अधिकारियों और कई कमेटियों का गठन किया था। इनमें तहसीलदार चौपाल रेखा शर्मा, डीएसपी सुशांत शर्मा, प्रिंसिपल हरी शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल थे।

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

Himachal: पठियार में सार्वजनिक पुस्तकालय और खेल मैदान जल्‍द : आरएस बाली

मुख्‍य बिंदु  आर.एस. बाली ने नगरोटा के पठियार में दशहरा उत्सव के मुख्य अतिथि के…

1 hour ago

4% डीए और 75 वर्ष से अधिक पेंशनर्स को एरियर देने पर महासंघ ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

Himachal pensioners arrears announcement: हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर और महासचिव…

1 hour ago

Himachal: आर.एस बाली ने परिवार सहित श्री चामुंडा मंदिर में माथा टेका और पूर्णाहुति डाली

R.S Bali Chamunda Temple visit:  हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और पर्यटन विकास…

2 hours ago

आर.एस बाली ने स्वर्गीय राकेश चौधरी के परिवार को बढ़ाया ढांढस

R.S Bali expresses condolences; हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष  कैबिनेट रैंक आरएसा बाली ने…

2 hours ago

रावण का दहन, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिया सौहार्द और विकास का संदेश

  Dussehra: हिमाचल में दशहरा हर्षोल्‍लास के साथ मनाया गया। शिमला सहित सोलन, मंडी, कांगड़ा,…

2 hours ago

खाटू श्याम धाम के लिए एचआरटीसी बस सेवा नवंबर से फिर शुरू

HRTC bus to Khatu Shyam: प्रसिद्ध खाटू श्याम धाम को जाने वाली प्रदेश की एकमात्र…

3 hours ago