हिमाचल

HRTC की स्वर्ण जयंती पर कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा, 4% DA के साथ 50 करोड़ ओवरटाइम भुगतान

HRTC golden jubilee announcements: हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने अपने 50 वर्षों के सफर को शिमला में स्वर्ण जयंती समारोह के रूप में मनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और HRTC कर्मियों के लिए कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने HRTC कर्मियों को सरकारी कर्मचारियों के समान 4% महंगाई भत्ता (DA) देने की घोषणा की। साथ ही, इस माह 28 अक्टूबर को कर्मचारियों का वेतन और पेंशन जारी किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि अगले दो महीनों में 9 करोड़ रुपये के लंबित मेडिकल बिलों का भुगतान किया जाएगा। 55 महीने से लंबित ओवरटाइम का भुगतान 97 करोड़ में से 50 करोड़ की राशि से होगा। उन्होंने मार्च 2024 तक सभी लंबित भुगतानों को पूरा करने का वादा किया।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि उनके पिता 40 साल पहले HRTC में चालक थे, जिससे वह HRTC कर्मियों के दर्द और कठिनाइयों को भली-भांति समझते हैं। HRTC, जो 1974 में 800 बसों से शुरू हुई थी, आज 3200 से अधिक बसों का बेड़ा संचालित कर रही है। सरकार हर साल HRTC को 700 करोड़ रुपये से अधिक की ग्रांट प्रदान करती है, लेकिन मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि निगम को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करना होगा ताकि उसे घाटे से उबारा जा सके। अगले महीने से ग्रीन हाइड्रोजन प्रोजेक्ट शुरू करने की भी घोषणा की गई।

उपमुख्यमंत्री और HRTC के प्रभारी मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि HRTC ने पिछले 50 वर्षों से अपनी प्रतिबद्धता के साथ लोगों को गांव-गांव तक पहुंचाने का काम किया है। वर्तमान में HRTC प्रतिदिन 6 लाख लोगों को सफर करवा रही है, और सरकार ने कर्मचारियों के वेतन और पेंशन में किसी प्रकार की देरी नहीं की है। HRTC वेतन पर 45 करोड़ रुपये, पेंशन पर 25 करोड़ रुपये, और डीजल पर 45 करोड़ रुपये खर्च कर रही है।

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

Himachal: पठियार में सार्वजनिक पुस्तकालय और खेल मैदान जल्‍द : आरएस बाली

मुख्‍य बिंदु  आर.एस. बाली ने नगरोटा के पठियार में दशहरा उत्सव के मुख्य अतिथि के…

1 hour ago

4% डीए और 75 वर्ष से अधिक पेंशनर्स को एरियर देने पर महासंघ ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

Himachal pensioners arrears announcement: हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर और महासचिव…

2 hours ago

Himachal: आर.एस बाली ने परिवार सहित श्री चामुंडा मंदिर में माथा टेका और पूर्णाहुति डाली

R.S Bali Chamunda Temple visit:  हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और पर्यटन विकास…

2 hours ago

आर.एस बाली ने स्वर्गीय राकेश चौधरी के परिवार को बढ़ाया ढांढस

R.S Bali expresses condolences; हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष  कैबिनेट रैंक आरएसा बाली ने…

2 hours ago

रावण का दहन, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिया सौहार्द और विकास का संदेश

  Dussehra: हिमाचल में दशहरा हर्षोल्‍लास के साथ मनाया गया। शिमला सहित सोलन, मंडी, कांगड़ा,…

2 hours ago

खाटू श्याम धाम के लिए एचआरटीसी बस सेवा नवंबर से फिर शुरू

HRTC bus to Khatu Shyam: प्रसिद्ध खाटू श्याम धाम को जाने वाली प्रदेश की एकमात्र…

3 hours ago