Follow Us:

बाढ़ का कहर जारी, बिहार और असम में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 166

समाचार फर्स्ट डेस्क |

बिहार और असम में बाढ़ के कहर से स्थिति दयनीय बनी हुई है। दोनों राज्यों में बाढ़ की चपेट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 166 हो गई है। असम में मरने वालों का आंकड़ा 64 पहुंच गया। बिहार में बाढ़ से 12 जिलों के 72.78 लाख लोग प्रभावित हैं जबकि असम के 33 जिलों में से 18 में रहने वाले 38.37 लाख लोग प्रभावित हैं।

आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार बिहार के मधुबनी जिले से लोगों के मरने की सूचना मिली है और इसके साथ ही जिले में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 23 पहुंच गया है। सीतामढ़ी 27 लोगों की मौतों के साथ अब भी बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित जिला बना हुआ है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीतामढ़ी और दरभंगा जिलों में राहत शिविरों का दौरा किया।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार असम में मोरीगांव से दो लोगों और धेमाजी, ग्वालपाड़ा और कामरूप से एक-एक व्यक्ति के मरने की सूचना है।