Categories: इंडिया

असम, बिहार और यूपी में बाढ़ का कहर जारी, अब तक 109 की मौत

<p>भारी बारिश के कारण देश के कई हिस्सों में स्थिति भयावह है।असम में बाढ़ ने भारी मात्रा में तबाही मचाई है। प्रदेश की स्थिति काफी खराब है और 33 में से 30 जिले इससे प्रभावित हैं। जानकारी के मुताबिक, असम में बाढ़ और लैंडस्लाइड से तकरीबन 15 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 52 लाख लोग इससे प्रभावित हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन के एक अधिकारी का कहना है कि 4,663 गांव के 52.6 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। असम के अलावा बिहार और यूपी के कई इलाके भी बाढ़ से ग्रस्त हैं।</p>

<p>यूपी, बिहार और असम में स्थिति सबसे अधिक नाजुक है। बिहार में 12 जिलों में आई बाढ़ से अब तक 67 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 46 लाख 83 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। उधर, यूपी में लगातार हो रही भारी बारिश और नेपाल की ओर से आ रहे बहाव के चलते नदियां उफान पर हैं। कई जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। वर्षाजनित हादसों में अब तक करीब 14 लोगों की मौत हो गई है। बाढ़ से अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है और 57 लाख लोग प्रभावित हैं।</p>

<p>भारी बारिश के बाद नेपाल ने वाल्मिकी बैराज से करीब 1.94 लाख क्यूसेक पानी छोड़कर एक बार फिर पूर्वांचल को खतरे में डाल दिया है। नेपाल के पानी छोड़ते ही पूर्वांचल के 8 जिलों को अलर्ट कर दिया गया है। कानून-व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस को भी अलर्ट पर रहने को कहा गया है। पूर्वांचल के गोरखपुर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, खीरी और पीलीभीत में अलर्ट जारी किया गया है।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(3919).jpeg” style=”height:340px; width:640px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

Himachal: पठियार में सार्वजनिक पुस्तकालय और खेल मैदान जल्‍द : आरएस बाली

मुख्‍य बिंदु  आर.एस. बाली ने नगरोटा के पठियार में दशहरा उत्सव के मुख्य अतिथि के…

7 hours ago

4% डीए और 75 वर्ष से अधिक पेंशनर्स को एरियर देने पर महासंघ ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

Himachal pensioners arrears announcement: हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर और महासचिव…

7 hours ago

Himachal: आर.एस बाली ने परिवार सहित श्री चामुंडा मंदिर में माथा टेका और पूर्णाहुति डाली

R.S Bali Chamunda Temple visit:  हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और पर्यटन विकास…

7 hours ago

आर.एस बाली ने स्वर्गीय राकेश चौधरी के परिवार को बढ़ाया ढांढस

R.S Bali expresses condolences; हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष  कैबिनेट रैंक आरएसा बाली ने…

8 hours ago

रावण का दहन, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिया सौहार्द और विकास का संदेश

  Dussehra: हिमाचल में दशहरा हर्षोल्‍लास के साथ मनाया गया। शिमला सहित सोलन, मंडी, कांगड़ा,…

8 hours ago

खाटू श्याम धाम के लिए एचआरटीसी बस सेवा नवंबर से फिर शुरू

HRTC bus to Khatu Shyam: प्रसिद्ध खाटू श्याम धाम को जाने वाली प्रदेश की एकमात्र…

8 hours ago