Categories: इंडिया

पूर्व क्रिकेटर मो.अजहरूद्दीन से मिले भारत दर्शन के मेधावी

<p>सांसद भारत भ्रमण के चलते छात्र हैदराबाद भ्रमण पर हैं। हैदराबाद में बच्चों से मिलने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मो.अजहरूद्दीन उनके होटल पहुंच गए। बच्चे उन्हें देखकर काफी खुश दिखाई दिए। बच्चों ने मो.अजहरूद्दीन से काफी बातें कीं।</p>

<p>बता दें कि मो.अजहरूद्दीन ने भी उनके सारे सवालों का धैर्यपूर्वक जवाब दिया और बच्चों को अपने क्रिकेट जीवन से जुड़ी और सामाजिक जीवन से जुड़ी कई शिक्षाप्रद बातें बताईं। मेधावियों ने प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े अस्पताल अपोलो हास्पिटल में जाकर विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जाना।</p>

<p>जानकारी के अनुसार यहां पर बच्चों के लिए एक स्पेशल सेशन का आयोजन किया गया था। इसके अलावा भारत दर्शन के छात्रों ने सॉफ्टवेयर टेक्नॉलजी पार्क में जाकर इंटरनेट की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जाना। इसके साथ ही होनहारों ने सेन्टर फॉर डेवलपमेंट एडवान्स्ड कंप्यूटिंग (सी-डैक) जाकर तकनीकी और रिसर्च से जुड़ी कई ज्ञानवर्धक जानकारीयां प्राप्त कीं।</p>

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

2 hours ago

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर आखिरी तारीख

Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों को भरने के लिए विज्ञापन…

3 hours ago

चरखी दादरी में CM सुक्खू : कांग्रेस की लहर, भाजपा को मिलेगी शिकस्त

  Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हरियाणा के चरखी दादरी में…

3 hours ago

चक्की खड्ड में डूबे पिता-पुत्र, पिता की मौत, बेटा लापता

  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना डमटाल के अंतर्गत भदरोया पंचायत के पास…

3 hours ago

6 करोड़ से होगा रैत – कोहला सड़क का स्तरौन्नयन,12 हजार आबादी होगी लाभाविंत

केवल पठानिया ने भूमि पूजन कर किया कार्य का निरीक्षण   Dharamshala: उपमुख्य सचेतक व…

4 hours ago

हमीरपुर की ब्रोकली और गोभी कांगड़ा के किसानों को करेगी मालामाल

  हमीरपुर: उत्कृष्टता केंद्र बड़ा में जायका के सहयोग से उगाई गई गोभी की किस्मों…

4 hours ago