Follow Us:

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी बनी कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता

समाचार फर्स्ट डेस्क |

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार के बेटे अंशुल कुमार को कांग्रेस का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला की ओर से जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कुमार और शर्मिष्ठा की बतौर प्रवक्ता नियुक्ति को मंजूरी प्रदान की।

शर्मिष्ठा दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष हैं। वह दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मीडिया विभाग की प्रमुख भी रह चुकी हैं। दिल्ली कांग्रेस प्रवक्ता से राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए जाने पर शर्मिष्ठा ने ट्वीट कर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का शुक्रिया अदा किया।