Categories: इंडिया

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी का निधन

<p>उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी का गुरूवार दोपहर को निधन हो गया।&nbsp; 93 साल के नारायण दत्त तिवारी का निधन दिल्ली के मैक्स अस्पताल में हुआ। एनडी तिवारी बीते एक साल से बीमार चल रहे थे। वह तीन बार उत्तरप्रदेश और एक बार उत्तराखंड के सीएम रहे। वह आंध्र प्रदेश के राज्यपाल भी रह चुके हैं। इसके अलावा वह केंद्र में वित्त और विदेश मंत्री भी रह चुके हैं। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।</p>

<p>बता दें कि एनडी तिवारी का जन्म 18 अक्टूबर 1925 को हुआ था और संयोगवश उनका निधन भी 18 अक्टूबर को ही हुआ। वह इकलौते ऐसे शख्स थे, जो दो राज्यों के मुख्यमंत्री पद पर रह चुके हैं। डॉक्टरों ने बताया कि एनडी तिवारी का निधन दोपहर दो बजकर 50 मिनट पर हुआ। उन्हें 26 अक्टूबर को अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में भर्ती कराया गया था। वह बुखार और निमोनिया से पीड़ित थे।</p>

<p>बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह सहित प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह ने एनडी तिवारी के निधन पर शोक जताया है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

एडीएम कांगड़ा डॉ. हरीश गज्जू CM के अतिरिक्त सचिव, विशाल शर्मा SDM हरोली

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने रविवार को अवकाश के बावजूद प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पांच…

15 mins ago

आज का राशिफल: जानें किस राशि के लिए सोमवार शुभ रहेगा

आज का राशिफल 30 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

32 mins ago

स्मृतियों का ‘एहसास’: प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती पर हरोली में विशेष कार्यक्रम, RS बाली ने भी अर्पित किए श्रद्धासुमन

  Haroli:  डिप्‍टी CM मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी, स्वर्गीय डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती के…

15 hours ago

1500 मीटर अंडर 17 दौड़ में तन्मय शर्मा और रितिका ने जीतीं स्वर्ण पदक

  Hamirpur: डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में डीएवी स्टेट लेवल टूर्नामेंट के तहत लड़के और…

16 hours ago

ढलियारा कॉलेज में स्वच्छता पखवाड़ा, एक दिवसीय कैंप आयोजित

  Dehra: राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में स्वच्छता पखवाड़े के तहत एन.एस.एस. स्वयं सेवियों द्वारा महाविद्यालय…

16 hours ago

चंडीगढ़ के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया चेकअप, 1000 से अधिक लोग पहुंचे

  Hamirpur: सर्व कल्याणकारी संस्था द्वारा टौणी देवी के सिविल अस्पताल में निशुल्क मेगा मेडिकल…

16 hours ago